Aaj Sona Chandi Ka Bhav: सोना 8000 रुपए.. तो चांदी 2700 रुपए…! धड़ाम से गिरे गोल्ड-सिल्वर के दाम, देखें आज का ताजा रेट
Aaj Sona Chandi Ka Bhav: सोना 8000 रुपए.. तो चांदी 2700 रुपए…! धड़ाम से गिरे गोल्ड-सिल्वर के दाम, देखें आज का ताजा रेट

Aaj Sona Chandi Ka Bhav 15 November 2024: शादियों का सीजन अब शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। सोने और चांदी की मांग में गिरावट बनी हुई है। कहा जा रहा है कि, यह गिरावट आने वाले समय में भी बनी रहेगी और यह घटकर 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है। मांग में सुस्ती के असर के चलते बुधवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दोखने को मिली। आज 99.9 प्रतिशत प्योरिटी वाले सोने की कीमत 1,750 रुपये की गिरावट के साथ 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
Read more: Kal Ho Naa Ho Re Release: 21 साल बाद फिर से रिकॉर्ड तोड़ने आ रही 'शाहरुख-प्रीति' की ये सुपरहिट फिल्म, सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज
Gold-Silver Price Today
चांदी के दाम में 2700 रुपये की गिरावट
चांदी की कीमत भी 2,700 रुपये की गिरावट के साथ 91,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। MCX में सोना गिरकर 10 अक्टूबर के बाद पहली बार 75,000 रुपये से नीचे आ गया।’ उन्होंने कहा, ‘मौजूदा गिरावट का रुझान बताता है कि आगे भी कमजोरी बनी रह सकती है, अगर कॉमेक्स सोना 2,600 डॉलर से नीचे रहता है और आगामी सत्र में 2,500 डॉलर के स्तर को छूता है, तो कीमतें 72,000 रुपये तक गिर सकती है।’ विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 19.90 डॉलर प्रति औंस या 0.76 प्रतिशत गिरकर 2,597.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।
Read more: WhatsApp Safety Features: व्हाट्सऐप पर आज ही कर लें ये सेटिंग, प्राइवेसी रहेगी सिक्योर, देखें प्रोसेस
डॉलर में आई तेजी
HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने बताया कि, ‘राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत से आर्थिक आशावाद को बढ़ावा मिलने के बीच मंगलवार को सोने में गिरावट जारी रही, जिससे डॉलर में तेजी आई।’ एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.43 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने का रेट 71.00 रुपये टूटकर 75351 रुपये पर और चांदी 89182 रुपये पर ट्रेंड कर रही है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: Aaj Sona Chandi Ka Bhav 15 November 2024
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›सेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pmवेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज
01 Oct 2026 | 9:20 pmहिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
01 Oct 2026 | 9:20 pmरुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर
01 Oct 2026 | 9:17 pmएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pm