Gold Silver Price Today: 17000 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने में भी आई इतने रुपए की गिरावट, जानें आज ताजा भाव

Ads

Gold Silver Price Today: 17000 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने में भी आई इतने रुपए की गिरावट, जानें आज ताजा भाव

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 09:15 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 09:16 PM IST

(Gold Silver Price Today/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • शादी सीजन में ज्वेलरी की मांग बढ़ने के बावजूद सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज हुई
  • चांदी की कीमत ₹17,000 गिरकर ₹2,48,799 प्रति किलो पर पहुंची
  • सोना ₹12,800 गिरकर ₹1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर आ गया

नई दिल्ली: Gold Silver Price Today देश में एक बार फिर शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और इसका असर सीधे सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। शादी-ब्याह के इस मौसम में ज्वेलरी शॉप्स पूरी तरह सज चुकी हैं और ग्राहक भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सोने-चांदी के गहनों की डिमांड बढ़ने से बाजार में रौनक लौट आई है, वहीं सर्राफा बाजारों में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Gold Silver Price Today इसी बीच खबर आ रही है कि आज सोमवार को चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट आई है। चांदी एक ही बार में 17000 रुपए कम हो गए, जिसके बाद चांदी की कीमत 2,48,799 रुपये प्रति किलो तक आ गया। इससे पहले एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर्स 4 लाख से 4.20 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू चुके थे, लेकिन अब कीमतें फिसलकर 2.50 लाख से 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के दायरे में लौट आई हैं।

आज कितना गिरा सोना?

वहीं बात करें सोने की तो सोने की कीमत पर भी बिकवाली का असर पड़ा और सोमवार को यह 12,800 रुपये या 7.73 परसेंट गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले सेशन में यह 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इन्हें भी पढ़े:-

आज चांदी की कीमत कितनी है?

सोमवार को चांदी की कीमत ₹2,48,799 प्रति किलो रही।

चांदी में कितनी गिरावट आई?

चांदी एक ही बार में ₹17,000 गिरी है।

सोने की कीमत कितनी गिरी?

सोना ₹12,800 यानी 7.73% गिरकर ₹1,52,700 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।