Gold Silver Rate Today 20 July 2026: सोने-चांदी के खरीदारों की लगी लॉटरी! अचानक इतने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, अब एक तोले का भाव 1.08 लाख से नीचे, नया रेट जानकर नहीं होगा यकीन
Gold Silver Rate Today 20 July 2026: फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। ऊंची ब्याज दरें सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर दबाव डालती है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,000.55 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी हुई है।
(Gold Silver Rate Today 20 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- 8 दिनों में सोना ₹1,050 तक हुआ सस्ता।
- दिल्ली में 18 कैरेट गोल्ड ₹1.08 लाख से नीचे आया।
- चांदी ₹100 गिरकर ₹2,29,900 प्रति किलो पहुंची।
नई दिल्ली: Gold Silver Rate Today 20 July 2026: देश में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले 8 दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम पर 1,050 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,010 रुपये और 18 कैरेट वाला सोना 790 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं आज सोमवार को हफ्ते की शुरुआत में भी ज्यादातर शहरों में सोने के तीनों कैरेट के भाव में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 18 कैरेट वाला सोना अब 1.08 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव
विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों (Gold Price Today) में कमजोरी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,000.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इससे महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है और बाजार की दिशा पर असर पड़ रहा है।
आज दिल्ली में सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| वजन (ग्राम) | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
| 1 ग्राम | ₹14,343 (-₹1) | ₹13,144 (-₹1) | ₹10,761 (-₹1) |
| 8 ग्राम | ₹1,14,744 (-₹8) | ₹1,05,152 (-₹8) | ₹86,088 (-₹8) |
| 10 ग्राम | ₹1,43,430 (-₹10) | ₹1,31,440 (-₹10) | ₹1,07,610 (-₹10) |
| 100 ग्राम | ₹14,34,300 (-₹100) | ₹13,14,400 (-₹100) | ₹10,76,100 (-₹100) |
ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से सोने को झटका
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। ऊंची ब्याज दरें सोने और चांदी (Gold Silver Prices) जैसी कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक मानी जाती हैं क्योंकि निवेशकों को दूसरे विकल्पों में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इससे सोने की मांग पर दबाव आ सकता है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,430 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,31,440 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,07,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,280 रुपये है। जबकि चेन्नई में 18 कैरेट सोना सबसे महंगा होकर 1,09,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,43,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| Delhi Gold Price Today | ₹ 1,07,610 | ₹ 1,31,440 | ₹ 1,43,430 |
| Mumbai Gold Price Today | ₹ 1,07,460 | ₹ 1,31,340 | ₹ 1,43,280 |
| Ahmedabad Gold Price Today | ₹ 1,07,510 | ₹ 1,31,390 | ₹ 1,43,330 |
| Chennai Gold Price Today | ₹ 1,09,490 | ₹ 1,31,340 | ₹ 1,43,280 |
| Kolkata Gold Price Today | ₹ 1,07,460 | ₹ 1,31,340 | ₹ 1,43,280 |
| Hyderabad Gold Price Today | ₹ 1,07,460 | ₹ 1,31,340 | ₹ 1,43,280 |
| Raipur Gold Price Today | ₹ 1,07,460 | ₹ 1,31,340 | ₹ 1,43,280 |
| Bhopal Gold Price Today | ₹ 1,07,510 | ₹ 1,31,390 | ₹ 1,43,330 |
| Lucknow Gold Price Today | ₹ 1,07,610 | ₹ 1,31,440 | ₹ 1,43,430 |
| Chandigarh Gold Price Today | ₹ 1,07,610 | ₹ 1,31,440 | ₹ 1,43,430 |
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी गिरावट जारी है। 20 जुलाई को चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत भी गिरकर 56.42 डॉलर प्रति औंस रह गई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आगे सोने-चांदी की (Gold Silver Rate Today) चाल ब्याज दरों, महंगाई और वैश्विक तनाव जैसे कारकों पर निर्भर करेगी।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों का सोने का भाव (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 20 जुलाई 2026 | ₹ 14,343 | ₹ -1 | ₹ 13,144 | ₹ -1 |
| 19 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 0 | ₹ 13,145 | 0 |
| 18 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | ₹ 76 | ₹ 13,145 | ₹ 65 |
| 17 जुलाई 2026 | ₹ 14,268 | ₹ -76 | ₹ 13,080 | ₹ -70 |
| 16 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | ₹ -28 | ₹ 13,150 | ₹ -25 |
| 15 जुलाई 2026 | ₹ 14,372 | ₹ 77 | ₹ 13,175 | ₹ 70 |
| 14 जुलाई 2026 | ₹ 14,295 | ₹ -11 | ₹ 13,105 | ₹ -10 |
| 13 जुलाई 2026 | ₹ 14,306 | ₹ -142 | ₹ 13,115 | ₹ -130 |
| 12 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | 0 | ₹ 13,245 | 0 |
| 11 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | ₹ -47 | ₹ 13,245 | ₹ -45 |
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today: आज बाजार में होगा बड़ा उलटफेर? HDFC बैंक समेत इन शेयरों पर टिकी सबकी निगाहें, चूक गए तो पछताएंगे
- Samruddhi Expressway Accident News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, पलक झपकते ही हो गई इतने लोगों की मौत, नजारा देख हर कोई हुआ हैरान
- Petrol Diesel Price Today 20 July 2026:: पेट्रोल हुआ 115 रुपए लीटर, कच्चे तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद जारी हुआ नया रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है कीमत

Facebook


