गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी टूटी
गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी टूटी
नई दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 614 रुपये टूटकर 52,314 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। चांदी भी 1,799 रुपये गिरकर 71,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पिछले सत्र में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 52,928 रुपये प्रति 10 ग्राम और 73,001 रुपये प्रति किलोग्राम रहे थे।
ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक की संविदा बढ़ाने से ABVP में आक्रोश, मेडि…
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट के सोने की कीमत में 614 रुपये की कमी आयी।’’अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,963 डॉलर प्रति औंस और चांदी 27.87 डॉलर प्रति औंस थी। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और चीन में विनिर्माण गतिविधियों में सुधार दिखने के बाद सोना ने पिछले लाभ को गंवा दिया।’’
ये भी पढ़ें- समस्तीपुर में बस घर में घुसी, छह बच्चे घायल
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘ विदेशी बाजारों के रुख को भांपते हुए घरेलू कीमतों में बुधवार दोपहर सुधार हुआ।’’

Facebook


