नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 251 रुपये की तेजी के साथ 52,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने इसकी जानकारी दी।
इससे पिछले सत्र में सोना 51,898 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी भी 261 रुपये बढ़कर 69,211 रुपये प्रति किलोग्राग हो गयी जो पहले 68,950 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव क्रमश: 1,931.60 डॉलर प्रति औंस और 26.70 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित बने रहे।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मिले जुले वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में सीमित दायरे में घट बढ़ हुई।’’
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की बढ़ती संख्या और अमेरिका – चीन के बढ़ते तनाव ने गिरावट पर अंकुश लगाये रखा।
भाषा राजेश राजेश मनोहर
मनोहर