हाजिर मांग से सोना वाायदा कीमतों में लाभ

Ads

हाजिर मांग से सोना वाायदा कीमतों में लाभ

  •  
  • Publish Date - November 20, 2020 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 76 रुपये की तेजी के साथ 50,068 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 76 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,068 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 6,331 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना कीमतों में तेजी आई।

न्यूयार्क में सोना 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,865.66 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश