सरकार घरेलू निवेशकों की सुविधा के लिये समर्पित पोर्टल विकसित कर रही

सरकार घरेलू निवेशकों की सुविधा के लिये समर्पित पोर्टल विकसित कर रही

सरकार घरेलू निवेशकों की सुविधा के लिये समर्पित पोर्टल विकसित कर रही
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 12, 2021 1:39 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) सरकार घरेलू निवेशकों की सुविधा, उन्हें जानकारी उपलब्ध कराने के लिये ‘‘आत्मनिर्भर निवेशक मित्र’’ नामक एक पोर्टल विकसित करने की प्रक्रिया में है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यह कहा।

यह पोर्टल फिलहाल परीक्षण के दौर में है और एक मई 2021 तक तैयार हो जायेगा।

मंत्रालय ने कहा कि इसका वेब-पृष्ट क्षेत्रीय भाषाओं में और मोबाइल एप के तौर पर भी उपलब्ध होगा।

इस पोर्टल पर केन्द्र और राज्यों की नीतियों और नई पहलों के बारे में दैनिक जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। इसमें विभिन्न प्रकार की मंजूरियों, लाइसेंसों, विभिन्न योजनाओं और प्रोत्साहनों, विनिर्माण कलस्टर से जुड़ी सूचनाओं और भूमि उपलब्धता और लागू कराधान प्रणाली के बारे में जानकारी उपलब्ध होगी।

सरकार का कहना है कि इस पोर्टल में इन्वेस्ट इंडिया पर डिजिटल निवेश प्रोत्साहन और सुविधा टीम भी हर समय उपलब्ध होगी।

इन्वेस्ट इंउिया एजेंसी को वर्ष 2009 में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार प्रोत्साहन विभाग (डीपीआईआईटी) के तहत गठित किया गया था।

भाषा

महाबीर मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में