सरकार प्रशिक्षण विमानों, सीप्लेन का विनिर्माण परिवेश तैयार करने में जुटीः नायडू

सरकार प्रशिक्षण विमानों, सीप्लेन का विनिर्माण परिवेश तैयार करने में जुटीः नायडू

सरकार प्रशिक्षण विमानों, सीप्लेन का विनिर्माण परिवेश तैयार करने में जुटीः नायडू
Modified Date: August 5, 2026 / 07:32 pm IST
Published Date: August 5, 2026 7:32 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रशिक्षण विमानों और समुद्री विमान (सीप्लेन) के लिए घरेलू विनिर्माण परिवेश विकसित करने के प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय देश में पायलट प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के साथ मिलकर उड़ान प्रशिक्षण संगठनों (एफटीओ) में बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर चर्चा कर रहा है।

वर्तमान में देशभर में 41 एफटीओ हैं जो 63 प्रशिक्षण केंद्र संचालित करते हैं।

नायडू ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में 11 एफटीओ को आशय पत्र प्रदान किए। ये संस्थान भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के सात हवाई अड्डों पर अपने प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रशिक्षण विमानों और सीप्लेन के लिए विनिर्माण परिवेश विकसित करने की दिशा में भी काम कर रही है।

इस अवसर पर नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2035 तक देश को लगभग 25,000 अतिरिक्त पायलटों की आवश्यकता होगी। इसके लिए हर वर्ष करीब 2,500 वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस जारी करने होंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय विमानन कंपनियां आने वाले वर्षों में अपने बेड़े में लगभग 1,640 नए विमान शामिल करेंगी। इनमें से लगभग 500 विमान अगले पांच वर्षों में शामिल किए जाने का अनुमान है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में