सरकार किसानों को मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी : चौहान

सरकार किसानों को मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी : चौहान

सरकार किसानों को मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगी : चौहान
Modified Date: September 29, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: September 29, 2026 8:35 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सरकार यह पक्का करेगी कि किसानों को भारत द्वारा अलग-अलग देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बारे में सही और समय पर जानकारी मिले।

राजधानी में दो दिन के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चौहान ने कहा कि भारतीय उत्पादों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय बाजार शून्य आयात शुल्क पर खुले हैं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि किसानों को यह जानने की जरूरत है कि विदेशों में किन उत्पादों की मांग है और निर्यात के लिए उन्हें किन गुणवत्ता मानकों को पूरा करना होगा।

इस अंतर को पाटने के लिए, केंद्र सरकार एक जागरूकता अभियान शुरू करेगी जिसमें वैश्विक बाजार के मौकों, एफटीए के तहत आने वाले उत्पादों, निर्यात-गुणवत्ता की जरूरतों और उन फसलों, फलों और सब्जियों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिनकी खेती विदेशी बाजारों के लिए की जा सकती है।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों को भारतीय किसानों और खास इलाकों के लिए इन समझौतों से होने वाले संभावित फायदों के बारे में भी जानकारी देगी।

वर्ष 2014 से, नरेन्द्र मोदी सरकार ने नौ एफटीए पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें अप्रैल, 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ समझौता भी शामिल है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में