सरकार ने यूएई की एडनॉक को भारतीय रणनीतिक भंडार से तेल निर्यात की अनुमति दी

सरकार ने यूएई की एडनॉक को भारतीय रणनीतिक भंडार से तेल निर्यात की अनुमति दी

सरकार ने यूएई की एडनॉक को भारतीय रणनीतिक भंडार से तेल निर्यात की अनुमति दी
Modified Date: March 23, 2024 / 05:49 pm IST
Published Date: March 23, 2024 5:49 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) सरकार ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनॉक) को मंगलौर में भूमिगत रणनीतिक भंडार में संग्रहीत कच्चे तेल का निर्यात करने की अनुमति दी है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक आदेश में शनिवार को कहा कि यूएई की फर्म को परिचालन संबंधी लचीलापन देने के लिए यह फैसला किया गया।

इस समय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अलावा किसी को कच्चे तेल का निर्यात करने की अनुमति नहीं है।

मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि केवल आईओसी के माध्यम से निर्यात की अनुमति की शर्त जारी रहेगी, लेकिन ”एएमआई (एडनॉक मार्केटिंग इंटरनेशनल (इंडिया) आरएससी लिमिटेड इंडिया) को एसटीई शर्तों से छूट दी गई है” और उन्हें मंगलौर रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से कच्चे तेल का निर्यात करने की अनुमति है।

भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है। देश अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत से अधिक आयात के जरिए पूरा करता है।

भारत ने आपूर्ति में किसी भी व्यवधान से निपटने के लिए बीमा के रूप में 53.3 लाख टन तेल जमा करने के लिए तीन स्थानों पर रणनीतिक भंडार

बनाया है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में