अवैध जुआ, सट्टेबाजी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 300 वेबसाइट और ऐप ब्लॉक

Ads

अवैध जुआ, सट्टेबाजी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 300 वेबसाइट और ऐप ब्लॉक

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 04:24 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी की वेबसाइट के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत ऐसी 300 वेबसाइट और एप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ब्लॉक की गई वेबसाइट और ऐप ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी मंच, ऑनलाइन कैसीनो और सट्टा बाजारों की तरह काम करने वाले ‘बेटिंग एक्सचेंज’ से संबंधित हैं।

सूत्रों ने बताया कि सट्टा/मटका जुआ नेटवर्क और ‘रियल-मनी’ कार्ड एवं कैसीनो गेम ऐप पर भी कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी की वेबसाइट पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसी 300 वेबसाइट और एप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि अब तक ऐसी लगभग 8,400 वेबसाइट को ब्लॉक किया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश (लगभग 4,900) ‘ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम’ पारित होने के बाद ब्लॉक की गई हैं।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण