Yi Raipur ERCM 2026 / Image Souce : IBC24 / FILE
रायपुर : Yi Raipur ERCM 2026 यंग इंडियंस (Yi) रायपुर द्वारा आयोजित ईस्टर्न रीजन कोऑर्डिनेशन मीटिंग (ERCM) का शुभारंभ चेयर पंकज सोमानी और को-चेयर कावित पासरी के नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न शहरों—कोलकाता, भुवनेश्वर, रांची, सिलीगुड़ी सहित अन्य स्थानों से लगभग 150 Yi प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सत्र के दौरान प्रतिनिधियों को हाल ही में विधानसभा में पारित हुए विधेयक की जानकारी दी गई। Raipur News साथ ही, राज्य की औद्योगिक नीति पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने हेतु उपलब्ध लाभों और प्रोत्साहनों पर प्रकाश डाला गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक विश्वेश कुमार उपस्थित रहे। दोनों गणमान्य अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य में औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।