KMA Allowance Hike News: नवरात्रि पर रेलवे के इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, इस भत्ते में हुई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना होगा फायदा?

Ads

KMA Allowance Hike News: नवरात्रि पर रेलवे के इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात, इस भत्ते में हुई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना होगा फायदा?

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 02:39 PM IST

KMA Allowance Hike News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • लोको पायलट और गार्ड्स के KMA भत्ते में 25% की बढ़ोतरी
  • यह फैसला DA सीमा पार होने के नियम के तहत लिया गया
  • नवरात्रि पर मिली खुशखबरी से रेल कर्मचारियों का मनोबल ऊँचा

नई दिल्लीः KMA Allowance Hike News: आस्था, उल्लास और शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र शुरू हो गया है। इस पावन दिन पर भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) ने गारंटीकृत किलोमीटर भत्ते (KMA) में 25% की बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इससे पहले उनका महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने रेलवे मंत्रालय से मिली इस मंजूरी की पुष्टि करते हुए इसे रेल कर्मचारियों के लंबे संघर्ष और एकजुटता का परिणाम बताया है। हालांकि इसका आधिकारिक आदेश जारी होने में अभी समय लग सकता है।

KMA Allowance Hike: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे में रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) को लेकर एक नियम बनाया गया है, जिसमें DA के एक निश्चित सीमा (50%) पार करने पर अन्य भत्तों में भी स्वतः संशोधन का प्रावधान होता है। यह नियम के तहत इसे मंजूरी दी गई है। 25% की इस बढ़ोतरी के बाद लोको पायलट और गार्ड्स की मासिक आय में बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। AIRF के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इस सफलता को रेल कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम बताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वित्त मंत्रालय के सचिव और रेल मंत्री दोनों के साथ हुई हालिया बैठकों में इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा गया था। इस फैसले से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी बड़ा सुधार होगा। नवरात्रि के इस खास मौके पर मिली इस खुशखबरी ने रेलकर्मियों के बीच जश्न का माहौल पैदा कर दिया है।

यहां जानिए अब कितना मिलेगा KMA

पद (Category) पुरानी दर (प्रति 100 किमी) नई दर (25% बढ़ोतरी के बाद)
लोको पायलट (Mail/Express) ₹530 ₹662.50
लोको पायलट (Passenger) ₹525 ₹656.25
लोको पायलट (Goods) ₹520 ₹650.00
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) ₹376 ₹470.00
गार्ड (Mail/Express) ₹480 ₹600.00

KMA भत्ता क्या है?

KMA (गारंटीकृत किलोमीटर भत्ता) रेलवे रनिंग स्टाफ को उनकी ड्यूटी के दौरान तय किलोमीटर के आधार पर दिया जाने वाला भत्ता है।

कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है?

KMA में 25% की बढ़ोतरी की गई है।

यह बढ़ोतरी किस नियम के तहत हुई?

जब महंगाई भत्ता (DA) 50% की सीमा पार कर जाता है, तो अन्य भत्तों में स्वतः संशोधन होता है।