सरकार ने चांदी के आयात पर अंकुश लगाया

Ads

सरकार ने चांदी के आयात पर अंकुश लगाया

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 07:45 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखने का निर्णय किया। कीमती धातुओं पर भारी सीमा शुल्क लगाने के कुछ ही दिनों बाद यह कदम उठाया गया है।

प्रतिबंधित श्रेणी के अंतर्गत आने वाली वस्तुओं के आयात के लिए सरकारी लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

सरकार ने 13 मई को कीमती धातुओं पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा कि सोने और प्लैटिनम के साथ मिलाई जाने वाली चांदी सहित चांदी की आयात नीति को तत्काल प्रभाव से मुक्त से प्रतिबंधित श्रेणी में कर दिया गया है।

भाषा रमण

रमण