GOVT Employees DA Hike Order: केंद्र के बाद अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का जारी किया आदेश, मई महीने से आएगा खाते में, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर

Ads

GOVT Employees DA Hike Order: केंद्र के बाद अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का जारी किया आदेश, मई महीने से आएगा खाते में, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 01:47 PM IST

GOVT Employees DA Hike Order: केंद्र के बाद अब प्रदेश की भाजपा सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का जारी किया आदेश, मई महीने से आएगा खाते में, 1 जनवरी से मिलेगा एरियर / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हुआ
  • 7.02 लाख कर्मचारी और 5.44 लाख पेंशनर्स को फायदा
  • बढ़ा हुआ DA मई वेतन से मिलेगा, 4 महीने का एरियर GPF में जमा होगा

जयपुर: GOVT Employees DA Hike Order मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को राज्य में महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी प्रदान की गई है। इससे राज्य कार्मिकों एवं पेंशनर्स को महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि देय होगी। अब प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी। इस निर्णय से लगभग 7.02 लाख कार्मिक एवं 5.44 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

मई महीने से खाते में आएगा पैसा​

GOVT Employees DA Hike Order कर्मचारियों को आगामी जून में देय मई 2026 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा तथा दिनांक 01 जनवरी से 30 अप्रेल 2026 तक चार माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। पेंशनरों को 01 जनवरी, 2026 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जायेगा। कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लिए गए इस संवेदनशील निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 1156 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

1 जनवरी से मिलेगा एरियर

सरकार के आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान मई 2026 के वेतन से शुरू किया जाएगा, जबकि 1 जून 2026 से नियमित रूप से बढ़ा हुआ डीए नकद रूप में मिलने लगेगा। व​हीं, 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक की अवधि का एरियर कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि (GPF) खाते में जमा कराया जाएगा। इससे कर्मचारियों की दीर्घकालिक बचत को भी मजबूती मिलेगी।

मोदी सरकार ने बढ़ाया था 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 18 अप्रैल 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 2 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने भी महज पांच दिन के भीतर यह फैसला लेते हुए कर्मचारियों को राहत दी है। राजस्थान में परंपरागत रूप से केंद्र के फैसले के बाद कुछ समय में राज्य सरकार भी डीए में संशोधन करती रही है।

ये भी पढ़ें

महंगाई भत्ता कितना बढ़ाया गया है?

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 58% से 60% कर दिया है।

इस फैसले से किन लोगों को लाभ मिलेगा?

करीब 7.02 लाख कर्मचारी और 5.44 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।

बढ़ा हुआ DA कब से लागू होगा?

यह 1 जनवरी 2026 से लागू होगा।

कर्मचारियों को पैसा कब मिलेगा?

मई 2026 के वेतन से बढ़ा हुआ DA नकद मिलेगा और जून से नियमित भुगतान होगा।

एरियर का भुगतान कैसे किया जाएगा?

जनवरी से अप्रैल 2026 तक का एरियर कर्मचारियों के GPF खाते में जमा किया जाएगा।