8th Pay Commission News: 8वें वेतनमान के लागू होने पर हुई देर तो मिलेगा एरियर्स!.. आखिर कब मिलेगी सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी?
सरकार भले ही वेतन आयोग के गठन को लेकर अपने टाइमलाइन के आधार पर पीछे हो लेकिन सरकार ने 35 स्टाफ पदों के लिए प्रतिनियुक्ति परिपत्र जारी कर दिया है। …

Govt employees get increased salary and pension in the 8th pay scale
- 2026 तक बनेगा 8वां वेतन आयोग, कर्मचारियों को उम्मीद।
- वेतन आयोग गठन में देरी, एरियर्स मिलने की संभावना।
- सरकार ने डेपुटेशन सर्कुलर जारी कर दी प्रक्रिया शुरू।
Govt employees get increased salary and pension in the 8th pay scale: नई दिल्ली: साल 2025 के शुरुआती महीने यानी जनवरी में सेन्ट्रल गवर्नमेंट ने सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए, उनके हित में ऐलान किया था। सरकार ने लाखों कर्मचारियों के इंतज़ार को ख़त्म करते हुए बताया था कि आने वाले साल यानी 2026 तक 8वें वेतन आयोग का औपचारिक गठन कर लिया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही कर्मचारियों और सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों में अपनी सैलरी और पेंशन वेतन में इजाफे की आशा जगी थी। लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि, क्या सचमुच अगले साल यानी 2026 तक सरकार 8वें वेतन आयोग का गठन कर पाएगी? और सरकारी संस्थाओं में काम करने वाले कर्मचारी जो अपने वेतन में इजाफे की उम्मीद लगाए बैठे है उनकी यह उम्मीद पूरी हो पाएगी?
ऐलान के बाद बीत गए 6 महीने
हालांकि एक मशहूर बिजनेस वेबसाइट की 8वें वेतन आयोग के संबंध में छपी रिपोर्ट पर नजर डाले तो स्थिति और भी ज्यादा साफ हो जाती है। रिपोर्ट के अनुसार ऐलान के छह महीने बीत जाने के बावजूद भी अब तक न आयोग के सदस्यों का चयन हो पाया है और न ही इसकी रूपरेखा (टर्म ऑफ़ रिफ्रेंस) तय की जा सकी है। पहले यह दावा किया गया था कि मई 2025 तक आयोग का विधिवत गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा लेकिन मई माह बीत चुका है और यह काम भी पूरा नहीं हो सका है। सूत्र भी बताते है कि 8वें वेतन आयोग का काम 2026 तक पूरा हो पाए इसकी संभावना कम ही है और यदि आयोग बनता भी है तो भी उन्हें अपनी सिफारिशें पेश करने में भी समय लग सकता है। यद्यपि 7वें वेतन आयोग के अंत की तारीखें भी नजदीक आ रही है लिहाजा सरकार के लिए 2026 में 8वें वेतन आयोग का गठन करना और और इसे लागू करना जरूरी होगा।
एरियर्स देने पर हो सकता है फैसला
Govt employees get increased salary and pension in the 8th pay scale: दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा ही कि सरकार की तरफ से हो रही देर को लेकर कर्मचारियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यदि 8वां वेतनमान देर से भी लागू किया गया तो इसे 2026 से ही प्रभावशील बनाया जा सकता है और अन्तर के बीच की राशि को एरियर्स के तौर पर दिया जा सकता है।
सिर्फ स्टाफ पदों की प्रतिनियुक्ति के लिए सर्कुलर
सरकार भले ही वेतन आयोग के गठन को लेकर अपने टाइमलाइन के आधार पर पीछे हो लेकिन सरकार ने 35 स्टाफ पदों के लिए प्रतिनियुक्ति परिपत्र जारी कर दिया है। लेकिन अब तक न ही आयोग के अध्यक्ष के नाम की कोई चर्चा सामने आई है और न ही सदस्यों का चयन हो सका है। इसका सीधा ऐसे टीओआर पर देखने को मिलेगा और फिर कमीशन के गठन में देर होना भी स्वाभाविक है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिलहाल सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा तो कर दी है, लेकिन अभी तक आयोग के सदस्यों का चयन या टर्म ऑफ़ रेफ़रेंस (ToR) तय नहीं हो सका है। ऐसे में 2026 तक आयोग का गठन और सिफारिशों का लागू होना मुश्किल लग रहा है, लेकिन सरकार इसे जरूरी मानते हुए तेजी ला सकती है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Govt employees get increased salary and pension in the 8th pay scale Know what is the government's plan
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am