West Bengal Election 2026: असम–पश्चिम बंगाल में विधानसा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, असम में साव–चौधरी संभालेंगे मोर्चा तो पश्चिम बंगाल ये नेता निभाएंगे भूमिका

West Bengal Election 2026: असम–पश्चिम बंगाल में विधानसा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, असम में साव–चौधरी संभालेंगे मोर्चा तो पश्चिम बंगाल ये नेता निभाएंगे भूमिका

West Bengal Election 2026: असम–पश्चिम बंगाल में विधानसा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, असम में साव–चौधरी संभालेंगे मोर्चा तो पश्चिम बंगाल ये नेता निभाएंगे भूमिका

West Bengal Election 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 13, 2026 / 01:01 pm IST
Published Date: February 13, 2026 12:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 2026 में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होंगे
  • असम और बंगाल चुनावों के लिए छत्तीसगढ़ के नेताओं को जिम्मेदारी
  • कांग्रेस ने भी असम और बंगाल में अपने वरिष्ठ नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी

रायपुर: इसी साल 2026 देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। असम, पश्चिम बंगाल के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं। हालांकि इन राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों को ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इस पहले सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों शुरू कर दी है। इसी बीच बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2026) के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

अरुण साव और ओपी चौधरी को असम की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को 10-10 विधानसभा क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी असम की 10 विधानसभा सीटों की​ जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election) में भी छत्तीसगढ़ के नेताओं को बड़ी भूमिका मिली है। संगठन महामंत्री पवन साय को पश्चिम बंगाल का बंगाल का दायित्व दिया गया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधायक राजेश मूणत और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा भी पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए मोर्चा संभालेंगे।

कांग्रेस ने भी कसी कमर

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी कर ली है। भूपेश बघेल और विकास उपाध्याय को असम और बंगाल में पार्टी गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि पीसीसी चीफ दीपक बैज की टीम के पदाधिकारियों की भी असम और बंगाल में ड्यूटी लगाई जाएगी।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।