MP Congress District Executive News: प्रदेश कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग, AICC के निर्देश के बाद लिया गया फैसला

MP Congress District Executive News: प्रदेश कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग, AICC के निर्देश के बाद लिया गया फैसला

MP Congress District Executive News: प्रदेश कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इन 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग, AICC के निर्देश के बाद लिया गया फैसला

MP Congress District Executive News/Image Source: symbolic


Reported By: Naveen Singh,
Modified Date: February 13, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: February 13, 2026 12:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फैसला
  • चार जिलों की कार्यकारिणी भंग
  • छिंदवाड़ा-सागर समेत 4 जिलों में संगठन भंग

भोपाल: MP Congress District Executive News:  मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए प्रदेश के चार जिलों की जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। जिन जिलों की कार्यकारिणी निरस्त की गई है उनमें छिंदवाड़ा, सागर, मऊगंज और झाबुआ शामिल हैं।

AICC के निर्देश के बाद किया गया भंग (Madhya Pradesh Congress Decision)

MP Congress District Executive News:  जानकारी के अनुसार यह निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के बाद लिया गया है। AICC ने हाल ही में सभी राज्यों को स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि जिला कार्यकारिणी का गठन नई गाइडलाइन के अनुसार किया जाए। नई व्यवस्था के तहत छोटे जिलों में अधिकतम 31 और बड़े जिलों में 51 से अधिक सदस्य कार्यकारिणी में नहीं होने चाहिए।

250 से अधिक पदाधिकारी बनाए जाने पर सवाल (MP Congress District Executive Dissolved)

MP Congress District Executive News:  जानकारी के मुताबिक AICC के निर्देश जारी होने के दो दिन पहले ही इन चारों जिलों में नई कार्यकारिणी घोषित की गई थी। खासतौर पर छिंदवाड़ा जिले में 250 से ज्यादा पदाधिकारी बनाए जाने की बात सामने आई जिसके बाद संगठनात्मक अनुशासन और संरचना को लेकर सवाल उठे।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।