गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका जाएंगे, व्यापार समझौते पर भी होगी चर्चा

Ads

गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका जाएंगे, व्यापार समझौते पर भी होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 06:32 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ”गोयल दोनों देशों के बीच एक संतुलित और परस्पर लाभकारी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को आगे बढ़ाने और सात फरवरी, 2026 के संयुक्त बयान के अनुरूप एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।”

केंद्रीय मंत्री 29 सितंबर से पांच अक्टूबर, 2026 तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।

वह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के निमंत्रण पर 30 सितंबर और एक अक्टूबर, 2026 को विस्कॉन्सिन के मिल्वॉकी में आयोजित होने वाली जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

भाषा अजय

अजय