गोयल की यात्रा से भारत-कनाडा व्यापार समझौता वार्ता को मिलेगी गति: फियो

Ads

गोयल की यात्रा से भारत-कनाडा व्यापार समझौता वार्ता को मिलेगी गति: फियो

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 09:04 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 09:04 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की 25-27 मई को प्रस्तावित कनाडा यात्रा को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर वार्ता को नई गति मिलेगी।

फियो ने एक बयान में कहा कि गोयल की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।

फियो के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीईपीए पर बातचीत को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के पूरक हैं, जिससे व्यापार और निवेश बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं।

निर्यातकों के शीर्ष संगठन ने उम्मीद जताई कि गोयल की यह यात्रा सीईपीए वार्ता को नई दिशा देगी और भारत-कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगी।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम