जीपीटी हेल्थकेयर के आईपीओ को अंतिम दिन 8.5 गुना अभिदान मिला
जीपीटी हेल्थकेयर के आईपीओ को अंतिम दिन 8.5 गुना अभिदान मिला
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) आईएलएस हॉस्पिटल्स ब्रांड के तहत अस्पतालों का संचालन करने वाली कंपनी जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के अंतिम दिन सोमवार को 8.52 गुना अभिदान मिल गया।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, जीपीटी हेल्थकेयर के आईपीओ में कुल 1,97,63,327 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 16,84,27,600 बोलियां प्राप्त हुईं।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 17.30 गुना अभिदान मिला जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 11.02 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 2.44 गुना अभिदान मिला।
आईपीओ खुलने के पहले कंपनी ने 21 फरवरी को बड़े(एंकर) निवेशकों से 157.54 करोड़ रुपये जुटाए थे।
इस सार्वजनिक निर्गम में 40 करोड़ रुपये के नए शेयरों के साथ 2.6 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की गई थी।
इसके लिए 177-186 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। ऊपरी दायरे पर निर्गम से 525 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


