ग्रीव्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर एम्पियर के विनिर्माण, बिक्री का आंकड़ा चार लाख के पार

Ads

ग्रीव्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर एम्पियर के विनिर्माण, बिक्री का आंकड़ा चार लाख के पार

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 04:22 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 04:22 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक दोपहिया ब्रांड एम्पियर के विनिर्माण और बिक्री का आंकड़ा चार लाख इकाई के पार पहुंच गया है। कंपनी ने यह जानकारी दी।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार, यह उपलब्धि भारत के बड़े पैमाने के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एम्पियर की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाती है। कंपनी ने कहा कि वह किफायती, सुलभ और स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन समाधान उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

बयान के अनुसार, एम्पियर की रणनीति भारतीय सड़कों, मौसम और विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप टिकाऊ, सुरक्षित और स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास पर आधारित है। साथ ही परंपरागत इंजन (आईसीई) वाले वाहनों की तुलना में कम परिचालन लागत पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

ग्रीव्स कॉटन लि. की अनुषंगी ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में एम्पियर की बिक्री में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान उसकी बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2024-25 के 3.6 प्रतिशत से बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई, जिससे इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में उसकी स्थिति और मजबूत हुई है।

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक विकास सिंह ने कहा, ‘चार लाख इकाइयों का आंकड़ा पार करना ग्राहकों के एम्पियर पर बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। यह एक लाख रुपये से कम कीमत वाले खंड में भरोसेमंद और मूल्य आधारित इलेक्ट्रिक गतिशीलता समाधान उपलब्ध कराने की हमारी रणनीति को दर्शाता है।’

भाषा योगेश रमण

योगेश