औद्योगिक मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन में सुधार, आयातित खाद्य तेलों में गिरावट
औद्योगिक मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन में सुधार, आयातित खाद्य तेलों में गिरावट
नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) बिनौला तेल की नगण्य उपलब्धता और सूरजमुखी तेल से सस्ता होने की वजह से औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल-तिलहन के दाम मजबूत रहे। विदेशों में गिरावट के कारण सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन जैसे आयातित खाद्य तेलों में गिरावट दिखाई दी। बेहद सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल में स्थिरता देखी गई।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट का रुख था।
सूत्रों ने कहा कि बिनौला तेल की नगण्य उपलब्धता तथा सूरजमुखी तेल से 7-8 रुपये किलो सस्ता होने के कारण नमकीन बनाने वाली कंपनियों की मूंगफली तेल की मांग बढ़ रही है। गंधहीन तेल होने के कारण बड़ी कंपनियां मूंगफली तेल का उपयोग अधिक करती हैं। इस औद्योगिक मांग की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया।
दूसरी ओर, विदेशों में गिरावट के रुख तथा आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम पर बिकवाली की वजह से विशेषकर सीपीओ एवं पाम-पामोलीन तथा सोयाबीन तेल के दाम में गिरावट देखी गई। शिकॉगो एक्सचेंज में कल शाम सुधार था मगर रात यह गिरावट के साथ बंद हुआ।
बेहद सुस्त कामकाज और कमजोर कारोबारी गतिविधियों के बीच सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 7,750-7,775 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,950-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,560-2,860 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,630-2,730 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,630-2,780 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,120 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,050 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,350 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,175-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,025-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


