मजबूत वैश्विक संकेतों और लिवाली बढ़ने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत वैश्विक संकेतों और लिवाली बढ़ने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम वायदा की कीमत 1.95 रुपये बढ़कर 339.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। ऐसा विदेशी बाजारों में आई तेजी, व्यापारियों की सतत लिवाली और इस औद्योगिक धातु की मांग को लेकर बनी उम्मीदों के कारण हुआ।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.95 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 339.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,939 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार इसके अगस्त माह की डिलिवरी वाले अनुबंध का भाव 2.50 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 340.65 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,588 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजार के मजबूत रुझानों और मौजूदा स्तरों पर ताजा लिवाली से घरेलू वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों को सहारा मिला।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


