जीएसपी क्रॉप साइंस के आईपीओ को पहले दिन 47 प्रतिशत अभिदान मिला

जीएसपी क्रॉप साइंस के आईपीओ को पहले दिन 47 प्रतिशत अभिदान मिला

जीएसपी क्रॉप साइंस के आईपीओ को पहले दिन 47 प्रतिशत अभिदान मिला
Modified Date: March 16, 2026 / 07:45 pm IST
Published Date: March 16, 2026 7:45 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) कृषि रसायन कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बिक्री के पहले दिन 47 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, जीएसपी के आईपीओ के लिए 89,47,367 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 42,37,658 शेयरों की बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 1.28 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 28 प्रतिशत अभिदान मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 11 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

जीएसपी क्रॉप साइंस लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 120 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी की 400 करोड़ रुपये की आईपीओ 18 मार्च को बंद होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर मूल्य दायरा 304-320 रुपये तय किया है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में