जुलाई में जीएसटी संग्रह 10.3 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये पर

जुलाई में जीएसटी संग्रह 10.3 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये पर

जुलाई में जीएसटी संग्रह 10.3 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये पर
Modified Date: August 1, 2024 / 06:53 pm IST
Published Date: August 1, 2024 6:53 pm IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 10.3 प्रतिशत बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

सरकार की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कुल रिफंड 16,283 करोड़ रुपये रहा। इस रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 14.4 प्रतिशत बढ़कर 1.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

पिछले महीने में घरेलू गतिविधियों से सकल कर राजस्व 8.9 प्रतिशत बढ़कर 1.34 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं आयात से प्राप्त जीएसटी राजस्व 14.2 प्रतिशत बढ़कर 48,039 करोड़ रुपये रहा।

इस साल अप्रैल में जीएसटी राजस्व 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में