मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमत में तेजी
मजबूत हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा कीमत में तेजी
नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 232 रुपये की तेजी के साथ 11,359 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 232 रुपये यानी 2.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,359 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 67,390 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


