पर्याप्त आपूर्ति हेने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

पर्याप्त आपूर्ति हेने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

पर्याप्त आपूर्ति हेने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: January 24, 2023 / 03:28 pm IST
Published Date: January 24, 2023 3:28 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) उत्पादक क्षेत्रों से हाजिर बाजार में आपूर्ति बढ़ने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 28 रुपये की गिरावट के साथ 6,145 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,145 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई। इसमें 73,040 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में