ताजा सौदों की लिवाली से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 29, 2021 4:15 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 212 रुपये की तेजी के साथ 5,967 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 212 रुपये अथवा 3.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,967 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 37,205 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में