निवेशकों की मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी
निवेशकों की मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में निवेशकों द्वारा अधिक सौदे खरीदने के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 72 रुपये की तेजी के साथ 5,652 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मार्च माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 72 रुपये या 1.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,652 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 38,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर कीमतों में गिरावट आने के बावजूद निवेशकों की लिवाली में आई तेजी से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


