हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: April 12, 2022 4:26 pm IST

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 73 रुपये की तेजी के साथ 6,287 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 73 रुपये अथवा 1.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,287 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 10,155 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति तथा हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में