विक्रम सोलर का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 85 प्रतिशत घटकर 20 करोड़ रुपये

विक्रम सोलर का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 85 प्रतिशत घटकर 20 करोड़ रुपये

विक्रम सोलर का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 85 प्रतिशत घटकर 20 करोड़ रुपये
Modified Date: August 7, 2026 / 01:08 pm IST
Published Date: August 7, 2026 1:08 pm IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) सौर ऊर्जा कंपनी विक्रम सोलर का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ अधिक खर्च के कारण 85 प्रतिशत घटकर 20 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 133 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,550.49 करोड़ रुपये हो गया, जो 2025-26 की समान अवधि में 957.15 करोड़ रुपये था।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 1,563 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 1,134 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में तमिलनाडु के गंगाईकोंडन स्थित प्रस्तावित बैकवर्ड इंटीग्रेटेड वेफर और इंगट विनिर्माण संयंत्र की क्षमता छह गीगावाट (जीडब्ल्यू) से बढ़ाकर नौ गीगावाट करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। इस संयंत्र के वित्त वर्ष 2028-29 तक चालू होने की उम्मीद है।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में