इलेक्ट्रिक वाहनों पर 20,000 से 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी देगी ये सरकार, ई्-वाहन नीति की घोषणा

इलेक्ट्रिक वाहनों पर 20,000 से 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी देगी ये सरकार, ई्-वाहन नीति की घोषणा

इलेक्ट्रिक वाहनों पर 20,000 से 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी देगी ये सरकार, ई्-वाहन नीति की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 22, 2021 11:12 am IST

गांधीनगर, 22 जून (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को ‘गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस नीति का लक्ष्य अगले चार साल के दौरान राज्य की सड़कों पर कम से कम दो लाख बिजलीचालित (इलेक्ट्रिक) वाहन लाना है।

पढ़ें- अब बिना मैसेज के ही लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज, कोवैक्सीन 4-6 और कोविशील्ड 12-16 सप्…

रुपाणी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करने के लिए नीति के तहत ऐसे वाहनों की खरीद पर 20,000 रुपये से 1,50,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह नीति चार साल के लिए लागू रहेगी।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कोरोना से बड़ी राहत, संक्रमण दर घट…

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति के क्रियान्वयन के बाद अगले चार साल के दौरान राज्य की सड़कों पर 1.10 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया, 70,000 तिपहिया और 20,000 चार पहिया वाहन आने की उम्मीद है।

पढ़ें- सीएम बघेल ने भारत स्काउट गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य …

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक दोपहिया की खरीद पर 20,000 रुपये की सब्सिडी देगी। तिपहिया की खरीद पर 50,000 रुपये तथा चार पहिया की खरीद पर 1,50,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

पढ़ें- कोवैक्सीन को लेकर बड़ी खबर, कोवैक्सीन 77.8% असरदार,

रुपाणी ने कहा कि एक मोटे अनुमान के अनुसार इससे हर साल पांच करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी। साथ ही सालाना आधार पर कॉर्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन छह लाख टन घटेगा।

पढ़ें- अब बिना मैसेज के ही लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज,

यह नीति ई-वाहनों के लिए बैटरी चार्जिंग ढांचा उपलब्ध कराने पर भी केंद्रित है। अभी 278 चार्जिंग स्टेशनों(ज्यादातर राजमार्गों पर) को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार की योजना निकट भविष्य में 250 और चार्जिंग स्टेशन जोड़ने की है।

 


लेखक के बारे में