‘एनर्जी ड्रिंक’ की गलत ब्रांडिंग के मामले में पेय कंपनियों को एफएसएसएआई से कोई राहत नहीं

'एनर्जी ड्रिंक' की गलत ब्रांडिंग के मामले में पेय कंपनियों को एफएसएसएआई से कोई राहत नहीं

‘एनर्जी ड्रिंक’ की गलत ब्रांडिंग के मामले में पेय कंपनियों को एफएसएसएआई से कोई राहत नहीं
Modified Date: July 27, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: July 27, 2026 9:25 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने पेप्सिको और रिलायंस रिटेल जैसी कंपनियों को अपने उत्पादों से ‘एनर्जी ड्रिंक्स’ वाले भ्रामक दावे को हटाने के लिए 90 दिन का समय दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एफएसएसएआई ने एक जुलाई को एनर्जी ड्रिंक बेचने वाली छह पेय कंपनियों को गलत ब्रांडिंग और गुमराह करने वाले दावों के लिए नोटिस जारी किए थे। नियामक ने कहा था कि उसने एनर्जी ड्रिंक श्रेणी के लिए कोई मानक तय नहीं किया है।

ये छह ब्रांड हैं – रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, पेप्सिको का एड्रेनालिन रश एनर्जी ड्रिंक, रिलायंस कंज्यूमर का कैम्पा एनर्जी ड्रिंक- गोल्ड बूस्ट, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, हेल एनर्जी और कोका-कोला समर्थित मॉन्स्टर एनर्जी।

सूत्रों ने कहा कि उद्योग को एफएसएसएआई से कोई राहत नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि नियामक ने अपने आदेश का पालन करने के लिए 90 दिन का समय दिया है, जिसमें ‘एनर्जी ड्रिंक’ शब्द को हटाना शामिल है।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में