मणिपुर के हथकरघा क्षेत्र में राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने की काफी संभावनाएं: राज्यपाल

मणिपुर के हथकरघा क्षेत्र में राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने की काफी संभावनाएं: राज्यपाल

मणिपुर के हथकरघा क्षेत्र में राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने की काफी संभावनाएं: राज्यपाल
Modified Date: August 7, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: August 7, 2026 9:46 pm IST

इंफाल, सात अगस्त (भाषा) मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का हथकरघा क्षेत्र उसकी सांस्कृतिक पहचान को दिखाता है और इसमें रोजगार सृजित करने और आर्थिक वृद्धि को गति देने की काफी संभावनाएं हैं।

यहां राज्य-स्तरीय राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए भल्ला ने कहा कि यह मौका न केवल राज्य के बुनकरों के समर्पण का सम्मान करने का है, बल्कि मणिपुर की समृद्ध हथकरघा परंपरा को बचाने और उसे बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराने का भी है।

उन्होंने बेहतर बुनियादी ढांचे, गुणवत्ता प्रमाणीकरण, ब्रांडिंग, डिजिटल वाणिज्य और बाजार तक बेहतर पहुंच के जरिए पूरी मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने का भी आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने मणिपुर के भौगोलिक संकेतक या जीआई-टैग वाले हथकरघा उत्पादों को बनाए रखने, उनके मूल्य बढ़ाने और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी पहुंच बढ़ाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में