Helmet GST Reduction: बढ़ते पेट्रोल की कीमतों के बीच दोपहिया चालकों के लिए खुशखबरी..? सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला, गिर सकते हैं इस चीज के दाम

Helmet GST Reduction: वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस और जरूरी चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी में बड़ी कटौती या पूरी छूट देने की मांग की है।

Helmet GST Reduction: बढ़ते पेट्रोल की कीमतों के बीच दोपहिया चालकों के लिए खुशखबरी..? सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला, गिर सकते हैं इस चीज के दाम

helmet news/ image source: ibc24 file image

Modified Date: May 27, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: May 27, 2026 2:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हेलमेट GST घटाने की मांग
  • एम्बुलेंस टैक्स कम करने अपील
  • मेडिकल उपकरणों पर उठे सवाल

Helmet GST Reduction: नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) वैश्विक सड़क सुरक्षा निकाय अंतरराष्ट्रीय सड़क महासंघ (आईआरएफ) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से हेलमेट, एम्बुलेंस और जरूरी चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी में बड़ी कटौती या पूरी छूट देने की मांग की है। आईआरएफ के मानद अध्यक्ष के के कपिला ने बुधवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में सरकार के जीएसटी को सुसंगत बनाने और जनकल्याण के प्रयासों की सराहना की।

आईआरएफ के मानद अध्यक्ष ने क्या लिखा ?

उन्होंने कहा कि कई जरूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों पर अब भी ऊंची जीएसटी दरें लागू हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

कपिला ने बताया कि हेलमेट पर फिलहाल 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है, जबकि यह दोपहिया वाहन चालकों के लिए की सुरक्षा के लिए बेहद अनिवार्य है और सड़क हादसों में जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि एम्बुलेंस और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मॉनिटर, व्हीलचेयर, इम्प्लांट जैसे जरूरी चिकित्सा उपकरणों पर भी भारी कर लगाया जाता है, जबकि ये आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद आवश्यक हैं।

मेडिकल उपकरणों पर उठे सवाल

आईआरएफ के अनुसार, इन जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी कम करने से उनकी उपलब्धता और खरीदने की क्षमता बढ़ेगी, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को बढ़ावा मिलेगा, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

IRF ने PM को लिखा पत्र

निकाय ने सरकार से दोपहिया चालकों के हेलमेट पर जीएसटी पूरी तरह हटाने या उसमें बड़ी कमी करने, एम्बुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा परिवहन सेवाओं पर कर घटाने तथा जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी कम करने की मांग की है।

कपिला ने कहा कि हेलमेट कोई लक्जरी उत्पाद नहीं बल्कि जीवन बचाने वाला सुरक्षा उपकरण है। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस आपात स्थिति में चलती-फिरती जीवनरेखा की तरह काम करती हैं, जबकि चिकित्सा उपकरण मरीजों, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए अनिवार्य हैं।

इन्हें भी पढ़े:

सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी

हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।