हेमंत पांडेय ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी का पदभार संभाला
हेमंत पांडेय ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी का पदभार संभाला
नागपुर, नौ मई (भाषा) हेमंत शरद पांडेय ने शुक्रवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाल लिया।
कोल इंडिया लिमिटेड में 1989 में खनन इंजीनियर के रूप में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने वाले पांडेय के पास डब्ल्यूसीएल और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) में 37 वर्षों का अनुभव है।
सीएमडी का पदभार संभालने से पहले वह डब्ल्यूसीएल में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।
उनके कार्यकाल के दौरान बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए ‘स्वस्थ’ पोर्टल, डिस्पेंसरी प्रबंधन प्रणाली और विभिन्न मानव संसाधन पोर्टल के आधुनिकीकरण जैसी पहल लागू की गईं।
भाषा योगेश पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


