हीरो मोटोकॉर्प ने एथर में हिस्सेदारी बढ़ाकर 32 प्रतिशत से अधिक की

हीरो मोटोकॉर्प ने एथर में हिस्सेदारी बढ़ाकर 32 प्रतिशत से अधिक की

हीरो मोटोकॉर्प ने एथर में हिस्सेदारी बढ़ाकर 32 प्रतिशत से अधिक की
Modified Date: August 28, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: August 28, 2026 10:11 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को सिंगापुर सरकार से खुले बाजार में 1,758 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदकर इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी एथर एनर्जी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 32.8 प्रतिशत कर ली।

हीरो मोटोकॉर्प, एथर की प्रवर्तक कंपनियों में से एक है।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने बेंगलुरु स्थित एथर एनर्जी के 1,18,80,000 शेयर औसतन 1,480 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे। इस सौदे का कुल मूल्य 1,758.24 करोड़ रुपये रहा।

हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस सौदे के बाद एथर में कंपनी की हिस्सेदारी 32.8 प्रतिशत हो गई है।

वहीं, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सिंगापुर सरकार ने समान संख्या में शेयर उसी कीमत पर बेचे।

एथर एनर्जी का शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 8.09 प्रतिशत बढ़कर 1,616.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

यह सौदा एथर के निदेशक मंडल द्वारा जुलाई में मौजूदा निवेशकों से 1,200 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दिए जाने के बाद हुआ है। इसमें हीरो मोटोकॉर्प और इंडिया-जापान फंड शामिल हैं।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में