हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को आखिरी दिन तक मिला 54 गुना अभिदान मिला
हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को आखिरी दिन तक मिला 54 गुना अभिदान मिला
नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली लगाने के तीसरे और आखिरी दिन कुल मिलाकर 53.68 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 139 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2,16,02,008 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,15,96,08,897 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 161.49 गुना अभिदान मिला। खुदरा कोटे को 26.85 गुना अभिदान मिला। जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 19.77 गुना अभिदान मिला।
हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 41.66 करोड़ रुपये जुटाए।
आईपीओ का मूल्य दायरा 42-45 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था।
सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा 3.08 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) है।
हेक्सागन न्यूट्रिशन ने कहा है कि प्रस्तावित सूचीबद्धता का मकसद अपनी दृश्यता को बढ़ाना, ब्रांड की पहचान मजबूत करना और मौजूदा शेयरधारकों को मूल्य उपलब्ध कराना है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


