नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) हिंदुस्तान कॉपर में छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार की बिक्री पेशकश (ओएफएस) मंगलवार को शेयर बाजारों में संस्थागत निवेशकों के लिए खुल गई। इसके लिए न्यूनतम कीमत 514 रुपये प्रति शेयर तय की गई है।
बीएसई पर हिंदुस्तान कॉपर का शेयर मंगलवार को 6.37 प्रतिशत टूटकर 537 रुपये पर आ गया।
इस दो दिवसीय ओएफएस के जरिये सरकार हिंदुस्तान कॉपर के 5.80 करोड़ से अधिक शेयर या छह प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी। इसमें तीन प्रतिशत का ‘ग्रीनशू’ विकल्प भी शामिल है। शेयर की बिक्री 514 रुपये प्रति शेयर की न्यूनतम कीमत पर की जाएगी।
इस शेयर बिक्री से सरकारी खजाने में करीब 3,000 करोड़ रुपये आने की उम्मीद है। खुदरा निवेशकों के लिए बोली बुधवार को खुलेगी।
न्यूनतम कीमत हिंदुस्तान कॉपर के सोमवार के 573.55 रुपये के बंद भाव से 10.38 प्रतिशत कम है।
सरकार के पास वर्तमान में हिंदुस्तान कॉपर में 66.14 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में विनिवेश के जरिये 52,716 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
भाषा निहारिका
निहारिका