हिंदुस्तान जिंक ने हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी 2027-28 के 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत की

हिंदुस्तान जिंक ने हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी 2027-28 के 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत की

हिंदुस्तान जिंक ने हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी 2027-28 के 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत की
Modified Date: August 18, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: August 18, 2026 9:23 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी कुल बिजली खपत में हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी को वित्त वर्ष 2025-26 के 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत कर दिया है।

कंपनी ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2027-28 तक अपनी कुल बिजली आवश्यकताओं का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान और उत्तराखंड में अपनी व्यावसायिक इकाइयों में नवीकरणीय बिजली उत्पादन क्षमताओं को लगातार मजबूत किया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने 89.2 करोड़ यूनिट हरित बिजली का उत्पादन किया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 63.2 करोड़ यूनिट था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि हरित ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि के साथ ही बिजली की खरीद ने कंपनी के समग्र ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थिर वृद्धि में योगदान दिया है।

एचजेडएल ने एक बयान में कहा, ”कंपनी वित्त वर्ष 2027-28 तक अपनी कुल बिजली आवश्यकताओं का 70 प्रतिशत नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त करने के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है।”

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमरेंदु प्रकाश ने कहा, ”हमारी बिजली खपत में अब नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 22 प्रतिशत होने और वित्त वर्ष 2027-28 तक इसे 70 प्रतिशत तक ले जाने की हमारी महत्वाकांक्षा के साथ, हम अधिक लचीला, प्रतिस्पर्धी और जिम्मेदार व्यवसाय बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।”

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में