बाजार में आवक कम रहने, संयंत्रों की मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार
बाजार में आवक कम रहने, संयंत्रों की मांग बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) सोयाबीन संयंत्रों की मांग बढ़ने और मंडियों में आवक घटने के कारण मंगलवार को सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार आया। इसके अलावा विदेशों में तेजी के असर के कारण सरसों तेल-तिलहन, मलेशिया एक्सचेंज मजबूत होने की वजह से कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम मजबूत रहे। सामान्य कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर के कारोबार में सुधार था। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि छुट्टियों के बाद बाजार में आवक बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन आवक मात्र 70-75 हजार बोरी की रही। उल्लेखनीय है कि देश में सोयाबीन की दैनिक मांग 2.5-3 लाख बोरी की होती है। कल रात शिकॉगो एक्सचेंज मजबूत बंद हुआ था। मांग रहने और आवक कमजोर रहने से सोयाबीन तेल-तिलहन में सुधार है। वैसे आयातक लागत से नीचे दाम पर सोयाबीन, पाम-पामोलीन तेल बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज के मजबूत होने से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार देखा गया। सरसों तिलहन का दाम मजबूत होने की वजह से सरसों तेल-तिलहन में भी सुधार आया। आयातित खाद्य तेलों से महंगा होने की वजह से सामान्य और सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,275-8,325 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,735-2,835 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,735-2,890 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,025 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,375 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 7,025-7,075 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,875-6,975 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश अजयअजय

Facebook


