हिताची एनर्जी इंडिया का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 80 प्रतिशत बढ़कर 330.5 करोड़ रुपये पर

हिताची एनर्जी इंडिया का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 80 प्रतिशत बढ़कर 330.5 करोड़ रुपये पर

हिताची एनर्जी इंडिया का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 80 प्रतिशत बढ़कर 330.5 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 25, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: May 25, 2026 10:27 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) हिताची एनर्जी इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान अपने शुद्ध लाभ में करीब 80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और यह 330.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के लाभ में यह वृद्धि मुख्य रूप से उच्च आय से हुई है।

कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2024-25 में समान तिमाही के दौरान कंपनी ने 183.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बयान मे कहा गया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 2,754.1 करोड़ रुपये हो गई, जो 46.2 प्रतिशत की वृद्धि है और यह पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,883.7 करोड़ रुपये थी।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में