केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अहमदाबाद में यूएनएम फाउंडेशन के हेरिटेज पार्क का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अहमदाबाद में यूएनएम फाउंडेशन के हेरिटेज पार्क का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अहमदाबाद में यूएनएम फाउंडेशन के हेरिटेज पार्क का किया उद्घाटन
Modified Date: July 12, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: July 12, 2026 6:28 pm IST

अहमदाबाद, 12 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में साबरमती नदी के पूर्वी तट पर विकसित ‘हेरिटेज’ नाम पर आधारित सार्वजनिक पार्क का वर्चुअल माध्यम से रविवार को उद्घाटन किया।

इस पार्क का निर्माण टोरेंट समूह के प्रवर्तकों की समाजसेवी संस्थान यूएनएम फाउंडेशन ने किया है।

यूएनएम फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के सहयोग से 10 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह हेरिटेज पार्क स्वामी विवेकानंद ब्रिज और नेहरू ब्रिज के बीच 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है। यह फाउंडेशन की ‘प्रतिति’ शहरी पुनरुद्धार पहल के तहत विकसित और संरक्षित किया गया 12वां सार्वजनिक पार्क है।

पार्क में अहमदाबाद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विकास को दर्शाने वाली पांच स्थायी कलाकृतियां तथा प्रदर्शनी स्थापित की गई हैं।

‘प्रतीति’ पहल के तहत यूएनएम फाउंडेशन ने गुजरात में 17 पार्क, दो झीलों और अन्य हरित क्षेत्रों का पुनरुद्धार तथा रखरखाव किया है, जो कुल 8.44 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले हैं। फाउंडेशन ने अहमदाबाद और गांधीनगर के आसपास 69 झीलों के पुनरुद्धार और रखरखाव की भी प्रतिबद्धता जताई है।

यूएनएम फाउंडेशन ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में उसकी परोपकारी पहलों से गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश दमन में 2.5 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

भाषा यासिर योगेश

योगेश


लेखक के बारे में