एचएमएसआई ने सीबी1000 हॉर्नेट एसपी मोटरसाइकिलें वापस मंगाईं

Ads

एचएमएसआई ने सीबी1000 हॉर्नेट एसपी मोटरसाइकिलें वापस मंगाईं

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 07:19 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 07:19 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने शनिवार को अपनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी मोटरसाइकिलों की स्वैच्छिक रूप से वापसी की घोषणा की है। हालांकि कितनी संख्या में वासपी की जाएगी, इस बारे में कंपनी ने नहीं बताया।

यह कदम फ्यूल पाइप फिट करने के तरीके सहित दो तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए उठाया गया है।

एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि इस वापसी अभियान के तहत 30 सितंबर, 2024 और 22 अगस्त, 2025 के बीच बनी सीबी1000 हॉर्नेट एसपी मोटरसाइकिलें प्रभावित होंगी।

बयान के अनुसार यह वापसी दो चिह्नित तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए है। एक समस्या ईंधन आपूर्ति नली को फिट करने से संबंधित है। कंपनी ने कहा कि दूसरी समस्या इंजन में तेल की खपत के स्तर से संबंधित है।

कंपनी ने कहा, ”एहतियाती उपाय के तौर पर, एचएमएसआई भारत भर में अपने अधिकृत बिगविंग टॉपलाइन डीलरशिप पर निरीक्षण और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करेगी।”

एचएमएसआई ने बताया कि इस अभियान में ईंधन आपूर्ति नली की फिटिंग को ठीक करना, और अगर जरूरी हो तो प्रभावित इंजन घटकों को बदलना शामिल होगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय