एचएमएसआई की जून में कुल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 5.28 लाख इकाई पर
एचएमएसआई की जून में कुल बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 5.28 लाख इकाई पर
मुंबई, एक जुलाई (भाषा) दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की कुल बिक्री जून, 2026 में 23 प्रतिशत बढ़कर 5,28,281 इकाई रही, जबकि जून, 2025 में कंपनी ने 4,29,147 वाहन बेचे थे।
कंपनी ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 4,68,956 इकाई रही, जबकि जून, 2025 में यह 3,88,812 इकाई थी।
कंपनी के अनुसार, जून, 2026 में निर्यात 59,325 इकाई रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 47 प्रतिशत अधिक है।
साथ ही, कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में उसकी कुल वाहन बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 16,11,662 इकाई हो गई, जो 2025 की समान अवधि में 13,75,152 इकाई थी।
एचएमएसआई के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) त्सुत्सुमु ओतानी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जिसे बाजार में बनी स्थिर मांग का समर्थन मिला।
भाषा
यासिर अजय
अजय

Facebook


