होंडा कार्स इंडिया की मार्च में बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 10,036 इकाई पर

होंडा कार्स इंडिया की मार्च में बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 10,036 इकाई पर

होंडा कार्स इंडिया की मार्च में बिक्री 18 प्रतिशत घटकर 10,036 इकाई पर
Modified Date: April 1, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: April 1, 2026 9:42 pm IST

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) होंडा कार्स इंडिया के वाहनों की कुल बिक्री मार्च में 18.41 प्रतिशत घटकर 10,036 इकाई रही, जबकि बीते वर्ष 2025 के इसी महीने में 11,884 इकाइयों की बिकी हुई थी।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन महीने में कारों की कुल बिक्री में से घरेलू बिक्री 7,585 इकाई रही जबकि निर्यात 2,451 इकाई रहा।

होंडा कार्स इंडिया लि. के उपाध्यक्ष (विपणन और बिक्री खंड) कुणाल बहल ने कहा, ‘‘होंडा के सभी मॉडल, खासकर अमेज और एलिवेट की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। हम नए वित्त वर्ष में अपनी उत्पाद लाइनअप को बढ़ाने की योजनाओं के साथ प्रवेश करने को लेकर उत्साहित हैं। इसमें साल की दूसरी छमाही में हमारा पहला इलेक्ट्रिक वाहन को पेश करना भी शामिल है।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में