जनवरी-मार्च में आठ प्रमुख शहरों में घरों की कीमतें तीन से 24 प्रतिशत तक बढ़ीं: रिपोर्ट

जनवरी-मार्च में आठ प्रमुख शहरों में घरों की कीमतें तीन से 24 प्रतिशत तक बढ़ीं: रिपोर्ट

जनवरी-मार्च में आठ प्रमुख शहरों में घरों की कीमतें तीन से 24 प्रतिशत तक बढ़ीं: रिपोर्ट
Modified Date: May 28, 2026 / 08:19 pm IST
Published Date: May 28, 2026 8:19 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) देश के आठ प्रमुख शहरों में इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान घरों की औसत कीमतों में सालाना आधार पर तीन से 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रियल एस्टेट परामर्श कंपनी प्रॉपटाइगर ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

प्रॉपटाइगर देश के आठ प्रमुख शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर), पुणे और दिल्ली-एनसीआर के प्राथमिक आवास बाजार पर नजर रखती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि शीर्ष आठ शहरों में संपत्ति कीमतों में व्यापक स्तर पर वृद्धि का रुझान जारी रहा, जो मजबूत मांग और बाजार की स्थिरता को दर्शाता है।

आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु में आवास कीमतें 24 प्रतिशत बढ़कर 9,785 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गईं। मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में कीमतें 20 प्रतिशत बढ़कर 15,120 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं।

दिल्ली-एनसीआर में 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ औसत कीमत 9,534 रुपये प्रति वर्ग फुट रही, जबकि पुणे और हैदराबाद में क्रमशः 12 प्रतिशत और 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

अहमदाबाद में कीमतें आठ प्रतिशत, कोलकाता में सात प्रतिशत और चेन्नई में तीन प्रतिशत बढ़ीं, जो आठ शहरों में सबसे कम वृद्धि है।

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में