आवासीय मांग जुलाई-सितंबर में नौ प्रतिशत घटने का अनुमान:रिपोर्ट

Ads

आवासीय मांग जुलाई-सितंबर में नौ प्रतिशत घटने का अनुमान:रिपोर्ट

  •  
  • Publish Date - September 25, 2025 / 04:39 PM IST,
    Updated On - September 25, 2025 / 04:39 PM IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) देश के शीर्ष सात शहरों में मकानों की बिक्री जुलाई-सितंबर में नौ प्रतिशत घटकर 97,080 इकाई रहने का अनुमान है। हालांकि मूल्य के हिसाब से लेनदेन 14 प्रतिशत बढ़कर1.52 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। रियल एस्टेट के बारे में परामर्श देने वाली एनारॉक ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

वर्ष 2024 की इसी अवधि में आवास बिक्री 1,07,060 इकाई रही थी।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘ बिक्री इस अवधि में नई आपूर्ति से आगे रही जो बाजार की निरंतर बेहतर स्थिति को दर्शाता है।’’

मूल्य के लिहाज से बिक्री में यह बढ़ोतरी प्रीमियम एवं लग्जरी आवास खंड में बढ़े लेन-देन की वजह से है। इसके अलावा पिछले एक साल में मकानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।

इन सात शहरों में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई शामिल हैं।

भाषा निहारिका रमण

रमण