Seoni Loot Case: सिवनी NH-44 पर हुई लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के कई आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में की गई थी लाखों की लूट
Seoni Loot Case: सिवनी NH-44 पर हुई लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के कई आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में की गई थी लाखों की लूट
Seoni Loot Case: सिवनी NH-44 पर हुई लूट का खुलासा, अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के कई आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में की गई थी लाखों की लूट /image: IBC24 file
- NH-44 लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा
- केरल की अंतरराज्यीय गैंग के 3 आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की लूट में मास्टरमाइंड समेत फरार आरोपियों की तलाश
Seoni Loot Case: सिवनी के लखनादौन थाना क्षेत्र में NH-44 पर हुई 5 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में केरल की अंतरराज्यीय लुटेरी गैंग के तीन आरोपियों को त्रिशूर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब फरार आरोपियों, लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल इनोवा व वैगनआर की तलाश में जुटी है।
फिल्मी स्टाइल में की थी लूट
दरअसल, 31 अगस्त की रात मड़ई टोल पार करने के बाद इनोवा सवार बदमाशों ने क्रेटा कार को ओवरटेक कर रोक लिया और लोहे के पाइप से कार के शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान आगे खड़ी वैगनआर कार ने क्रेटा को टक्कर मार दी। डर के कारण कार सवार दोनों युवक गाड़ी छोड़कर भाग गए। वापस लौटने पर कार में रखा 5 लाख रुपये से भरा बैग गायब मिला।
पुलिस ने खंगाले 150 CCTV फुटेज
Seoni Loot Case मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और जांच के दौरान केरल की गैंग का सुराग मिला। इसके बाद विशेष टीम केरल भेजी गई, जहां त्रिशूर से प्रवीण, जिजो के.जे. और अरुण पी.सी. को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, लूट का मास्टरमाइंड सलीश के.वी. है।
अब फरार आरोपियों तलाश
पुलिस अब फरार आरोपियों, लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल इनोवा व वैगनआर की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का केरल के अलग-अलग थानों में पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Rasoiya Mandey Latest Update: गणेश चतुर्थी से पहले भर गई रसोइयों की झोली, मानदेय के लिए साय सरकार ने जारी किए इतने करोड़ रुपए, आदेश जारी
- AAP Social Media Coordinator List: आप पार्टी ने 21 राज्यों में की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, देखें एमपी-यूपी में किन नेताओं को मिली कमान
- Chhattisgarh Rain Alert Today: आज रायपुर सहित 9 जिलों में होगी भारी बारिश, अगले तीन दिनों तक इन इलाकों में बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Shalini Thakur Murder: महीनों से कर रहा था पीछा, फिर बरसाईं गोलियां, अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की खौफनाक हत्या

Facebook


